{"_id":"6a842d75e6e36ad2f102a5d7","slug":"video-nathu-ram-chauhan-stated-that-illegal-mining-continues-in-sirmaur-during-the-monsoon-despite-the-ban-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाथू राम चौहान बोले- सिरमौर में बरसात के दौरान रोक के बावजूद अवैध खनन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाथू राम चौहान बोले- सिरमौर में बरसात के दौरान रोक के बावजूद अवैध खनन जारी
सिरमौर जिले में बरसात के दौरान खनन गतिविधियों पर रोक के बावजूद अवैध खनन बदस्तूर जारी है। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग प्रत्येक माइन क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सिरमौर ने गत माह बरसात के मौसम में खनन गतिविधियां बंद रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए थे, लेकिन इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। अवैध खनन रोकने के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से बरसात के दौरान खनन पर रोक के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे तो उसके बावजूद नदियों और खड्डों में मशीनें और ब्लास्टिंग गतिविधियां कैसे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि संगड़ाह क्षेत्र के अलावा पांवटा साहिब, सतौन और शिलाई क्षेत्रों में गिरि नदी तथा बाता नदी में भी खनन गतिविधियां चलने के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और संबंधित विभागों ने अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो इस मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया जाएगा। उसमें संबंधित अधिकारियों के नाम शामिल कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।