सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   State Public Service Commission is doing injustice to the youth: Hooda

राज्य लोक सेवा आयोग युवाओं के साथ अन्याय कर रहा : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आयोग के अध्यक्ष को तत्काल हटाकर किसी हरियाणवी को नियुक्त करने की मांग उठाई
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) कंप्यूटर विज्ञान भर्ती को लेकर भाजपा सरकार व राज्य लोक सेवा आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आयोग जानबूझकर प्रदेश के युवाओं को अवसरों से वंचित कर रहा है इसलिए इसका नाम बदलकर गैर हरियाणवी लोक सेवा आयोग कर देना चाहिए। हुड्डा ने आरोप लगाया कि नौकरियां बाहरी लोगों को देकर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आयोग के अध्यक्ष को तत्काल हटाकर किसी हरियाणवी को नियुक्त किया जाए और सभी विवादित भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


हुड्डा ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद घोषित पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान के 1711 पदों के परिणाम में केवल 39 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए। इससे अब 1672 पद खाली रह जाएंगे। उन्होंने इसे युवाओं के साथ बड़ा अन्याय बताकर कहा कि कई अन्य भर्तियों में भी बड़ी संख्या में पद खाली रखे गए जिससे योग्य अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विकास अधिकारी सहित कई भर्तियां वर्षों बाद रद्द हुईं या अधूरी छोड़ी गईं। सहायक प्राध्यापक, विभिन्न व्याख्याता व अन्य पदों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहीं। हुड्डा ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के युवा देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं तो प्रदेश की परीक्षाओं में उन्हें अयोग्य क्यों ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed