सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The area under Kharif pulses in the state has increased from 70 thousand to 1 lakh acres: Rana

प्रदेश में खरीफ दालों का रकबा 70 हजार से बढ़कर 1 लाख एकड़ पहुंचा : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा में खरीफ दालों का क्षेत्रफल वर्ष 2022-23 में 70 हजार एकड़ के करीब था जो वर्तमान में बढ़कर लगभग एक लाख एकड़ तक पहुंच गया है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मध्यप्रदेश के सिहोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि दलहन फसलें देश की पोषण सुरक्षा की रीढ़ हैं। बदलते जलवायु परिदृश्य में ये फसलें किसानों के लिए टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रही हैं। प्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ मूल्य संवर्धन, भंडारण, विपणन और मूल्य स्थिरता पर भी समान ध्यान देना जरूरी है। प्रदेश में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। उन्होंने अनुसंधान, उन्नत बीज, नई तकनीक, बाजार तक पहुंच और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से नवाचार को खेतों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी से ही दलहन मिशन के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed