{"_id":"698747c70913efb5ea0e718d","slug":"the-first-modern-childrens-park-will-be-built-in-alhapur-approval-received-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-943368-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आलाहपुर में बनेगा पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क, मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आलाहपुर में बनेगा पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क, मंजूरी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
- 5.64 करोड़ रुपये स्वीकृत, शेष करीब 35 फीसदी राशि पलवल नगर परिषद वहन करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पलवल के आलाहपुर गांव में बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस पहला चिल्ड्रन पार्क बनेगा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दिव्य नगर योजना के तहत प्रस्तावित इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। तकरीबन 8 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क क्षेत्र के लिए एक नई पहचान साबित होगा।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार परियोजना के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय से लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि शेष करीब 35 फीसदी राशि पलवल नगर परिषद अपने संसाधनों से वहन करेगी। मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
यह आधुनिक चिल्ड्रन पार्क विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। इसमें सुरक्षित झूले, खुला व्यायाम स्थल, पैदल पथ, बैठने की उचित व्यवस्था, आकर्षक हरियाली और सुंदर वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी स्वस्थ व स्वच्छ मनोरंजन स्थल मिलेगा।
राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं। यह पार्क भविष्य में क्षेत्र का आदर्श सार्वजनिक स्थल बनेगा।
Trending Videos