सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The-Governor-announced-compensation-of 2-lakh-each-to-the-next-of-kin-of-the-deceased.

Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रोहतक के डी-पार्क मार्केट क्षेत्र में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राज्यपाल ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। राज्यपाल ने उपायुक्त रोहतक को घटना से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर अति शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करे। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घटना में घायल सभी लोगों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed