{"_id":"6a2a5b5f2705ad060e082300","slug":"anti-terrorism-squad-formed-in-haryana-headquarters-to-be-in-panchkula-two-police-stations-established-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अब आतंक पर वार: एंटी टेररिज्म स्क्वॉड का गठन, पंचकूला होगा मुख्यालय ; दो पुलिस थाने भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अब आतंक पर वार: एंटी टेररिज्म स्क्वॉड का गठन, पंचकूला होगा मुख्यालय ; दो पुलिस थाने भी बनेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई एजेंसी के गठन से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में राज्य की क्षमता मजबूत होगी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा।
एटीएस
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) का गठन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी।
अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत एक विशेषीकृत एजेंसी के रूप में एटीएस का गठन किया है। यह इकाई आतंकवाद से मुकाबला करने व आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच और निपटान का कार्य करेगी। एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक से कम नहीं स्तर का अधिकारी करेगा। यह अधिकारी सीआईडी प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेगा।
सरकार ने एटीएस का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई एजेंसी के गठन से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में राज्य की क्षमता मजबूत होगी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा।