{"_id":"69be9a6de4c46dff8d0f4b0c","slug":"three-days-opportunity-for-students-to-fill-out-their-annual-assessments-on-the-nipun-app-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-976066-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निपुण एप पर विद्यार्थियों का वार्षिक आकलन भरने का तीन दिन तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निपुण एप पर विद्यार्थियों का वार्षिक आकलन भरने का तीन दिन तक मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 से 27 मार्च तक फिर खुलेगा निपुण हरियाणा टीचर एप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के वार्षिक आकलन को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा है कि बालवाटिका-3 से कक्षा 3 तक के सभी विषयों के वार्षिक आकलन (2025-26) के लिए अब 25 मार्च से 27 मार्च तक दोबारा निपुण हरियाणा टीचर एप को खोला जाएगा।
विभाग के अनुसार कई जिलों से फीडबैक मिला था कि कुछ स्कूल और शिक्षक तय समय में एप पर बच्चों का आकलन पूरा नहीं कर पाए। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि कोई भी छात्र आकलन से वंचित न रहे। शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित करें कि तीन दिन की इस अवधि में सभी लंबित आकलन हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। विभाग ने साफ कहा है कि यह अंतिम मौका है, इसके बाद एप दोबारा नहीं खोला जाएगा। स्कूलों को सलाह दी गई है कि शिक्षक समय रहते एप पर लॉगिन कर बच्चों के अंक और विवरण अपडेट करें। अगर किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए ताकि समय रहते समाधान हो सके।
Trending Videos