सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Work Affected by Shortage of Officers in Forest Department; PCCF Requests Personnel

Chandigarh-Haryana News: वन विभाग में अफसरों की कमी से काम प्रभावित, पीसीसीएफ ने मांगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोरनी-पिंजौर, कुरुक्षेत्र व कैथल में पद खाली, तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के तीन अहम वन मंडलों मोरनी-पिंजौर, कुरुक्षेत्र और कैथल में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) के पद खाली पड़े हैं। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं वन्यप्राणी विभाग को पत्र लिखकर खाली पदों को भरने का आग्रह किया है। फिलहाल तीन अफसरों को रिक्त पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पदों के खाली रहने से वनों की निगरानी, अवैध कटान पर नियंत्रण, अदालत से जुड़े मामलों की पैरवी और फायर सीजन की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर असर पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल विभाग ने अस्थायी व्यवस्था से कामकाज को पटरी पर लाने की कोशिश की है। मंगलवार को जारी आदेश के तहत पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख ने अस्थायी व्यवस्था करते हुए तीन अधिकारियों को इन मंडलों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अनीता को मोरनी-पिंजौर, ऋषिराज को कुरुक्षेत्र और सुरेंद्र डांगी को कैथल वन मंडल का चार्ज दिया गया है। ये अधिकारी अपने मौजूदा दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed