फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1,165 challans issued in a week; fines totaling 18.37 lakh Rupees imposed

Charkhi Dadri News: एक सप्ताह में किए 1,165 चालान 18.37 लाख रुपये का ठोका जुर्माना

Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
1,165 challans issued in a week; fines totaling 18.37 lakh Rupees imposed
चालान काटते हुए पुलिस की टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के 1,165 चालान किए और 18.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अभियान के दौरान 68 चालान गलत पार्किंग, 33 ओवर स्पीड, 78 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 60 बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, 61 बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी), 407 बिना नंबर प्लेट, 28 बिना सीट बेल्ट, 21 बिना हेलमेट, 438 निर्धारित मानक के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने, 26 वाहन की संरचना में अवैध बदलाव (मॉडिफिकेशन) और 8 ट्रिपल राइडिंग के मामलों में किए गए। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 1,165 चालान किए गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट अथवा मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाना केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन ही नहीं है बल्कि अपराधियों की पहचान छिपाने का माध्यम भी बन सकता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज, वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट हमेशा साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed