{"_id":"6a5d270021f4819cf20c3a9a","slug":"oppressive-humidity-leads-to-longer-queues-of-patients-at-hospitals-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1010-157922-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उमस की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उमस की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार
Mon, 20 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को सिविल अस्पताल में ओपीडी की लाइन में लगे मरीज।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। एक सप्ताह से जिले में बारिश न होने और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी और नमी के चलते वायरल संक्रमण, बुखार, गले में संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियों और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
इसका असर दादरी के सिविल अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है, जहां इस हफ्ते ओपीडी एक हजार के आंकड़े को पार कर गई। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो दोपहर तक बनी रहती है। चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।
उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मामले ज्यादा : चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी बीमारियों का असर अधिक देखा जा रहा है। उमस के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं और फंगल संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। अस्पताल में दवा लेने और जांच कराने वालों की संख्या भी पिछले दिनों की तुलना में अधिक रही।
चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, ताजा और हल्का भोजन करना तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर निकलें।