{"_id":"6a5e84f05af4402a2406b436","slug":"lawyer-attacked-with-sticks-and-clubs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157996-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लाठी- डंडों से किया वकील पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लाठी- डंडों से किया वकील पर हमला
Tue, 21 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। गांव डांडमा निवासी अधिवक्ता संजय कुमार पर रविवार देर शाम कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उसे चोटें आईं। घायल को भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल अधिवक्ता के बयान पर दो खाप नेताओं सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
डाडमा निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम वह अपनी गाड़ी में सवार होकर बाढड़ा से भिवानी अपने घर जा रहा था। जब वह गांव पंचगावा के समीप पहुंचा तो रास्ते में चार वाहनों ने उसके वाहन को ओवरटेक किया। वाहनों में सवार इन लोगों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और उस पर लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया जिससे उसे हाथ-पैरों में चोटें आईं। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपी ले जाया गया। बाद में उसे भिवानी भेज दिया गया। घायल अधिवक्ता ने पुलिस बयान में बताया कि एक व्यक्ति के मामले की वह कानूनी पैरवी कर रहा है। इस वजह से दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश में उन पर हमला किया है। पुलिस ने अधिवक्ता के बयान पर दो खाप नेताओं, एक सरपंच सहित करीब 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाढड़ा थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि संजय की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।