फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Phogat Khap upset over cases registered against villagers

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों पर केस दर्ज करने से फोगाट खाप नाराज

Tue, 21 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Phogat Khap upset over cases registered against villagers
चरखी दादरी। बिजली सुधार की मांग को लेकर एनएच 334 बी पर जाम लगाने वाले गांव समसपुर के ग्रामीणों के समर्थन में फोगाट खाप लामबंद हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंदीप कौर से मिला और सड़क पर जाम लगाने के लिए ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग पर ज्ञापन सौंपा।
बीते शनिवार को गांव समसपुर के ग्रामीणों ने बिजली की खराब व्यवस्था और बार-बार हो रहे बिजली कटों से तंग आकर चरखी दादरी-झज्जर मार्ग (एनएच 334 बी) पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में 227 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली की समस्या को लेकर शिकायत देने के बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग ने उनकी सुध नहीं ली। इस कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि बिजली एक मूलभूत आवश्यकता है और ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करना अन्यायपूर्ण है और इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। खाप ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो खाप बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होगी।

उपायुक्त मंदीप कौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन इस मामले पर संज्ञान ले रहा है। उन्होंने ग्रामीणों के ज्ञापन को नियमानुसार कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश कुमार के पास भेज दिया है।
खाप प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया है कि वे शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं लेकिन ग्रामीणों के उत्पीड़न को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed