फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One arrested with a country-made pistol.

Charkhi Dadri News: देसी पिस्टल सहित एक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
One arrested with a country-made pistol.
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ अपराध शाखा चरखी दादरी ने अवैध देसी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित उर्फ जाट गांव कडौदा, जिला झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को सीआईए स्टाफ की टीम गश्त व अपराध रोकथाम के दौरान समसपुर चौक पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि अमित उर्फ जाट निवासी गांव कडौदा, थाना बेरी, जिला झज्जर अपने कब्जे में अवैध हथियार लेकर दादरी-झज्जर रोड स्थित 152डी रोड के पुल के नीचे खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के अनुसार युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल को अनलोड कर जांच करने पर उसकी मैगजीन खाली मिली। आरोपी से हथियार का लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज मांगा गया लेकिन वह कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed