फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested with illicit liquor in Ravidas Nagar

Charkhi Dadri News: रविदास नगर में अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with illicit liquor in Ravidas Nagar
चरखी दादरी। थाना शहर चरखी दादरी पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविदास नगर में छापा मारकर कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हेड कांस्टेबल हरिओम टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर लोहारू चौक, चरखी दादरी में मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि मनीष निवासी रविदास नगर, चरखी दादरी अपने मकान में बने कमरे से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविदास नगर स्थित आरोपी के मकान पर छापा मारा। मकान के कमरे में ही दरवाजे के पास एक प्लास्टिक का कट्टा और एक गत्ते पेटी शराब रखी हुई थी। जिनको चेक करने पर कुल 31 बोतल शराब देसी शराब मस्ती माल्टा बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा शराब के संबंध में लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed