सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   885 challans issued in a week for violating traffic rules

Charkhi Dadri News: यातायात नियमों की अवहेलना करने पर एक सप्ताह में 885 चालान किए

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
885 challans issued in a week for violating traffic rules
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 11 लाख सात हजार 500 रुपये के कुल 885 चालान किए।
Trending Videos

यह कार्रवाई जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में की गई जहां ट्रैफिक नियमों की अवहेलना अधिक देखने को मिलती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान उन वाहन चालकों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, जो नियमों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस द्वारा किए गए चालानों का विवरण :

रॉन्ग पार्किंग : 292 चालान

ओवर स्पीड ड्राइविंग : 48 चालान

बगैर थर्ड पार्टी बीमा : 26 चालान

बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र : 27 चालान

बगैर रिफ्लेक्टर : 41 चालान

बिना नंबर प्लेट : 49 चालान

वाहनों पर लाल-नीली लाइट का अवैध प्रयोग : 46 चालान

बिना सीट बेल्ट : 22 चालान

ट्रैफिक सिग्नल की अवहेलना : 71 चालान

बिना हेलमेट : 20 चालान

बिना निर्धारित पैटर्न नंबर प्लेट : 43 चालान

अनाधिकृत इंजन या स्ट्रक्चर वाले वाहन : 49 चालान

इन चालानों सहित पुलिस ने कुल 885 चालान किए हैं।







वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। नियमों की अनदेखी से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन की गति निर्धारित सीमा में रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें तथा अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र हमेशा साथ रखें। इसके अतिरिक्त वाहन पर किसी भी प्रकार की अवैध लाइट या मॉडिफिकेशन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed