सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Missing boy from Jhojhu recovered safely within two hours

Charkhi Dadri News: झोझू से लापता बालक को दो घंटे में सकुशल किया बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Missing boy from Jhojhu recovered safely within two hours
विज्ञापन
झोझू कलां। झोझू कलां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लापता हुए 11 वर्षीय मंदबुद्धि बालक को महज दो घंटे में सकुशल तलाश कर सराहनीय कार्य किया है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे झोझू कलां थाना पुलिस को परिजनों से सूचना मिली कि मूलरूप से उत्तराखंड और वर्तमान में झोझू कलां निवासी हरषु पुत्र दिनेश जो मानसिक रूप से कमजोर है तथा बोलने में भी असमर्थ है, अचानक लापता हो गया।
बालक के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। थाना झोझू कलां पुलिस टीम, जिसमें एएसआई सुरेंद्र मोहन, हेड कांस्टेबल प्रदीप तथा ईएचसी आजाद शामिल थे। उन्होंने बिना समय गंवाए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग करते हुए बालक की सूचना व्यापक स्तर पर प्रसारित की जिससे आमजन का भी सहयोग प्राप्त हुआ। अहम सूचना के आधार पर बालक को रात साढ़े आठ बजे गांव पिचौपा खुर्द से उसकी साइकिल सहित सकुशल बरामद कर लिया गया।
यह पूरी कार्रवाई महज दो घंटे में सफलतापूर्वक पूरी की गई। बालक के तलाश होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। तत्पश्चात बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed