{"_id":"69f7ad18109eb3e5f705c989","slug":"the-public-health-department-will-clean-the-drains-and-replace-the-broken-lids-before-the-monsoon-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-154711-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मानसून से पहले नाले की सफाई व टूटे ढक्कन बदलवाएगा जन स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मानसून से पहले नाले की सफाई व टूटे ढक्कन बदलवाएगा जन स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
शहर के घिकाड़ा रोड पर बने नाले में जमा गंदगी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून सीजन में शहर की मुख्य कॉलोनियों व बाजारों में होने वाले जलभराव के हालात को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से नालों की सफाई व गलियों में बने चैंबर के ढक्कनों को बदलवाने के लिए जल्द ही 20 लाख रुपये की निविदा आवंटित की जाएगी।
जिससे बारिश के दौरान शहर में पानी की निकासी समय पर हो सके और जलभराव की स्थिति न बने। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई होने तथा चैंबर के ढक्कन बदले जाने से पानी की निकासी समय पर हो सकेगी और लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि आगामी मानसून सीजन में शहर को जलभराव की स्थिति से बचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अभी से हरकत में आ गया है। बता दें कि प्रत्येक बारिश के सीजन में समय पर पानी की निकासी न होने से शहर के कई क्षेत्रों में लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग घिकाड़ा रोड पर बने करीब दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई करवाने तथा अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बनाए गए चैंबर व लोहे के जाल बदलवाने के लिए 20 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए विभाग जल्द ही निविदा आवंटित करेगा।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर गलियों में पानी निकासी के लिए बनाए गए चैंबर के ढक्कन व लोहे के जाल टूटे हुए है। जिससे पानी निकासी में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस कार्य को शुरू करवाने के लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
अधिकारियों का कहना है कि संबंधित एजेंसी शहर की सभी गलियों व बाजार की सड़कों पर बने चैंबरों का गहनता से निरीक्षण करेगी और उसके बाद टूटे हुए लोहे के जाल, चैंबर के ढक्कन बदलने का कार्य किया जाएगा।
शहर में हैं 800 से अधिक लोहे के जाल
बारिश के दौरान शहर से पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर मैनहोल व नालों के पास करीब 800 लोहे के जाल व चैंबर बनाए गए हैं ताकि बारिश का पानी इन लोहे के जाल व चैंबरों के माध्यम से निकल सके।
लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानी
क्षेत्र में बारिश के पानी की समय पर निकासी न होने के कारण मेन बाजार, रेलवे रोड, तहसील रोड, घिकाड़ा रोड, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ती है। लेकिन आगामी मानसून सीजन में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध होने की उम्मीद है।
शहर के घिकाड़ा रोड पर बने नाले की सफाई और शहर में टूटे चैंबर ढक्कन व लोहे के जाल बदलवाने के लिए विभाग की ओर से 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही निविदा आवंटित की जाएगी। ताकि समय रहते शहर से पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध हो सकें।
-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
Trending Videos