{"_id":"69f7ad80e503705ab30cedb2","slug":"a-10-kilowatt-solar-plant-will-be-installed-at-the-disposal-point-at-a-cost-of-rs-7-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-154716-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सात लाख की लागत से डिस्पोजल प्वाइंट पर लगेगा 10 किलोवाट का सोलर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सात लाख की लागत से डिस्पोजल प्वाइंट पर लगेगा 10 किलोवाट का सोलर प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तिकोना पार्क क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए डिस्पोजल प्वाइंट पर बिजली उपकरण चलाने के लिए 10 किलोवाट का सोलर पाॅवर प्लांट लगवाने की योजना है। ताकि यहां बनने वाले हर्बल पार्क को लाइटों से जगमगाया जा सके।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोलर पाॅवर प्लांट लगवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। बजट की मंजूरी मिलने के साथ ही निविदा आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि शहर के तिकोना पार्क स्थित डिस्पोजल प्वाइंट पर प्रस्तावित हर्बल पार्क को लाइटों से जगमगाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग 10 किलोवाट का सोलर पाॅवर प्लांट लगवाएगा। इसके लिए विभाग ने सात लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया है।
सोलर पाॅवर प्लांट से उत्पन्न बिजली से पार्क में बिजली चलित उपकरण चलाएं जाएंगे। जिससे विभाग को बिजली बिल में बचत होगी, वहीं पार्क भी लाइटों से रोशन हो सकेगा।
ग्रीन फील्ड का दिया जाएगा रूप
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिस्पोजल प्वाइंट से उत्पन्न दुर्गंध को कम करने के लिए पूरे परिसर को ग्रीन फील्ड का रूप दिया जाना है। जहां अनेक प्रजातियों के सुगंधित फूलों के पौधे लगाए जाने हैं ताकि स्थानीय लोग पार्क में सैर आदि का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि सोलर पाॅवर प्लांट की बिजली से पार्क संबंधी उपकरणों को संचालित किया जाएगा, वहीं बाकी बचने वाली बिजली को निगम बेचा जाएगा। इससे जनस्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त बिजली बिल से राहत मिलेगी।
20 लाख रुपये से बनना है हर्बल पार्क
जन स्वास्थ्य विभाग तिकोना पार्क के समीप बने डिस्पोजल प्वाइंट से निकलने वाली दुर्गंध को कम करने के लिए खाली पड़े परिसर में 20 लाख रुपये की राशि खर्च कर हर्बल पार्क बनाने का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेज चुका है। विभाग की योजना अनुसार डिस्पोजल की चहारदीवारी के पास खुशबूदार पौधों को लगाया जाएगा। इन पौधों का चयन इस प्रकार किया गया है कि प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध को सुगंध में संचारित कर सके।
डिस्पोजल प्वाइंट से निकलती है दुर्गंध
तिकोना पार्क के पास बने डिस्पोजल प्वाइंट में शहर के करीब 45 प्रतिशत हिस्से का दूषित पानी पहुंचता है। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए हर्बल पार्क बनाने का निर्णय लिया है।
हर्बल पार्क में आमजन की सुविधाओं को देखते हुए 10 किलोवाट का सोलर पाॅवर प्लांट लगवाने के लिए सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी है। लगभग सात लाख रुपये की राशि से लगने वाले सोलर पाॅवर प्लांट से उत्पन्न बिजली से पार्क की लाइटों को संचालित किया जाएगा।
- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
Trending Videos