सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ADGP inaugurated the building of the traffic police station, stressed on law and order.

Charkhi Dadri News: एडीजीपी ने किया ट्रैफिक थाने के भवन का उद्घाटन, कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
ADGP inaugurated the building of the traffic police station, stressed on law and order.
पुलिस की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एडीजीपी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हरदीप सिंह दून ने बुधवार को दादरी जिले का दौरा किया। एडीजीपी के आगमन पर लघु सचिवालय में जिला पुलिस ने सलामी देकर स्वागत किया।
Trending Videos

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अर्श वर्मा व जिला पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित कर जिले में कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। बैठक के दौरान एडीजीपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटान, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध निगरानी, फास्ट रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती और समुदाय के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक की सुरक्षा प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल मॉनिटरिंग, सीसीटीवी कवरेज और मजबूत पेट्रोलिंग योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए ताकि जुर्म को जड़ से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed