सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Board Chairman caught three cheaters in Chandwas, relieved one center sub-inspector

Charkhi Dadri News: बोर्ड अध्यक्ष ने चांदवास में पकड़े तीन नकलची, एक केंद्र उपअधीक्षक को किया रिलीव

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Board Chairman caught three cheaters in Chandwas, relieved one center sub-inspector
शहर के पीएमश्री स्कूल के बाहर खड़े विद्यार्थी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा वीरवार को जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जिसमें चांदवास स्थित केंद्र पर अनुचित साधनों के प्रयोग के तीन मामले पकड़े गए। हालांकि इसके अलावा जिले के अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से चलती हुई पाई गई।
Trending Videos

जिले में दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें दादरी खंड में 22 और बाढड़ा खंड में 9 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली और निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू करवाई गई। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदवास स्थित परीक्षा केंद्र पर तीन विद्यार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। उड़नदस्ते ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ नियमानुसार केस दर्ज किए।

उपकेंद्र अधीक्षक को किया रिलीव
बोर्ड अध्यक्ष उड़नदस्ते ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा स्थित परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपकेंद्र अधीक्षक रणधीर सिंह, जो कि वोकेशनल अध्यापक हैं, उसी विद्यालय में कार्यरत हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार जिस विद्यालय में कर्मचारी की नियुक्ति होती है, वहां उसकी परीक्षा ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती। इस कारण उड़नदस्ते ने उन्हें तुरंत प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।

पुलिस बल रहा तैनात
उड़नदस्ते की कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों और विद्यार्थियों में भी सतर्कता देखने को मिली। जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकल रहित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।

वर्सन:
बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ कराया जा रहा है। आगे होने वाली परीक्षाओं में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नकलमुक्त बनी रहे।- रविंद्र ग्रेवाल, इंचार्ज, प्रश्न पत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5cf0dd9bbdec22071f56d331 [title] => Charkhi Dadri [title_hn] => चरखी दादरी [title_seo] => [title_seo_hn] => [type] => city [status] => enable [slug] => charkhi-dadri [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => a85a54081c2f175fadec38ce1571cdd0 [1] => 09c34354-d8b2-11e1-975e-d4ae52ba91ad [2] => e9bf0dea-d8b1-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [created_by] => 5ba8e0ec867a557f6c068ed2 [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [hyper_id] => da28d810095053e3713d916a119f00ef [full_slug] => haryana/charkhi-dadri [image] => /2021/12/03/charkhi-dadri_1638534193.jpeg [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [promo_description] => [menu] => 0 [updated_at] => 2021-12-03T12:23:17.000000Z [created_at] => 2019-05-31T07:54:03.000000Z [parent_id] => b72a3cac-d88d-11e1-975e-d4ae52ba91ad [message] => )