सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Sujeet Kalkal wins gold in Senior Asia Championship

Charkhi Dadri News: सीनियर एशिया चैंपियनशिप में पहलवान सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sujeet Kalkal wins gold in Senior Asia Championship
चैंपियनशिप के दौरान दमखम दिखाते हुए पहलवान सुजीत कलकल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव इमलोटा के प्रतिभाशाली पहलवान सुजीत कलकल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किर्गीस्तान में 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल के बीच आयोजित सीनियर एशिया रेसलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सुजीत ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस चैंपियनशिप में एशिया के कई देशों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया था।
Trending Videos



प्रतियोगिता के दौरान सुजीत का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान को 10-0 के एकतरफा अंतर से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में तजाकिस्तान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में मात दी। तीसरे मुकाबले में भी सुजीत ने दमदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराया और फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में सुजीत कलकल का सामना उज्बेकिस्तान के पहलवान से हुआ, जहां उन्होंने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 8-1 के अंतर से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुश्ती के दौरान दर्शकों ने पहलवानों के दांव पर खूब तालियां बजाई और रोमांचक मुकाबले को सुजीत ने अपने नाम किया।


20 से ज्यादा जीत चुके अंतरराष्ट्रीय मेडल
सुजीत कलकल का खेल कॅरिअर पहले से ही उपलब्धियों से भरा रहा है। वह अंडर-23 वर्ग में विश्व विजेता रह चुके हैं और सीनियर रैंकिंग सीरीज में भी दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 20 पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


किर्गिस्तान में आयोजित चैंपियनशिप में पहलवान सुजीत कलकल ने शुरू से अंत तक शानदार प्रदर्शन किया। उसकी मेहनत के कारण गोल्ड मेडल हासिल हुआ। सुजीत आगामी एशियाड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के प्रमुख दावेदार हैं। यह बात सुजीत ने साबित कर दी है।
- योगेश इमलोटा, सचिव, जिला कुश्ती संघ, दादरी।

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed