{"_id":"69ee59ef95f8182fe5019e1f","slug":"charakhee-dadris-daughter-in-law-sarita-kadyan-won-856-lakh-on-the-tv-show-wheel-of-fortune-was-seen-with-akshay-kumar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154418-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की बहू सरिता कादयान ने टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में जीते 8.56 लाख, अक्षय कुमार के साथ आई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की बहू सरिता कादयान ने टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में जीते 8.56 लाख, अक्षय कुमार के साथ आई नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शो में अक्षय कुमार के साथ सरिता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा के ग्रामीण अंचल से निकलकर प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। जिले के गांव फोगाट की बहू और वर्तमान में पंचकूला में जेबीटी अध्यापिका के पद पर कार्यरत सरिता कादयान ने लोकप्रिय शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में शानदार प्रदर्शन कर 8 लाख 56 हजार रुपये की इनामी राशि जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
मुंबई में आयोजित शो में सरिता ने अपनी तेज सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और भाषाई ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। हिंदी शब्द पहेलियों और भारतीय संस्कृति पर आधारित इस शो में उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। विशेष रूप से व्हील राउंड और बोनस व्हील जैसे चुनौतीपूर्ण चरणों में धैर्य और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन कर बड़ी जीत हासिल की।
लगातार दूसरी राष्ट्रीय उपलब्धि
सरिता की यह सफलता केवल संयोग नहीं बल्कि उनकी निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम है। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्होंने प्रसिद्ध क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में साढ़े सात लाख रुपये जीते थे। लगातार दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय टीवी शो में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के साथ ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।
अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करना रहा यादगार
सरिता कादयान ने कहा कि दादरी जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर मुंबई के बड़े मंच तक पहुंचना उनके लिए गर्व का क्षण रहा। उन्होंने बताया कि अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करना उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, गांव फोगाट के आशीर्वाद और अपने विद्यार्थियों की शुभकामनाओं को दिया।
गांव में खुशी की लहर
जैसे ही कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, गांव फोगाट सहित उनके मायके पक्ष में भी खुशी का माहौल बन गया। उनके पति समुंद्र फोगाट और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरिता आज उन हजारों बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं।
पति के साथ भी हुआ हंसी-मजाक
शो की शूटिंग के दौरान सरिता के साथ उनके पति समुंद्र फोगाट भी मौजूद रहे। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने समुंद्र फोगाट के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की और उनके नाम पर एक गीत भी बजवाया जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। समुंद्र फोगाट ने बताया कि शो में भाग लेने के लिए सरिता ने फोन और व्यक्तिगत रूप से ऑडिशन दिए साथ ही लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की, जिसके बाद उनका चयन हुआ।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X