सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Claim to immediately replace a transformer burnt due to overload in summer

Charkhi Dadri News: गर्मी में लोड से जला ट्रांसफार्मर तो तुरंत बदलने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Claim to immediately replace a transformer burnt due to overload in summer
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए शहर में विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं ताकि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो।
Trending Videos

निगम ने 200 केवीए क्षमता का एक, 100 केवीए का एक तथा 63 और 25 केवीए क्षमता के दो-दो ट्रांसफार्मर पावर सब स्टेशन परिसर में रिजर्व रखे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिलेभर में ओवरलोड के कारण हर महीने करीब 150 ट्रांसफार्मर जल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिससे लोड बढ़ने पर पावर कट लगाने पड़ते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए निगम ने हाल ही में शहर में 18 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए हैं।
शहर में कुल 2250 ट्रांसफार्मर स्थापित
शहर में करीब 21 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। वर्तमान में प्रति माह लगभग 90 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है जो गर्मी के मौसम में बढ़कर 100 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है। पूरे जिले में गर्मी के दौरान यह खपत 8.60 करोड़ यूनिट प्रतिमाह तक पहुंच जाती है। शहर में कुल 2250 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं।
जून में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद
बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए निगम केंद्रीय विद्युत संवर्धन योजना के तहत 80 और 100 एमएम के तार बिछा रहा है और नए पोल लगाए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट जून माह तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लाइन फॉल्ट कम होंगे और आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी। निगम फीडरवार लोड का आकलन भी कर रहा है। जहां लोड अधिक होता है वहां फीडर को विभाजित किया जाता है। पुराने सब स्टेशन परिसर में 33 केवीए क्षमता का एक नया पावर सब स्टेशन भी बनाया गया है जिससे अब शहर की बिजली आपूर्ति गांवों के पावर स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहेगी।
----
गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। खराबी आने पर तत्काल नया लगाया जाएगा। लोगों के समक्ष बिजली की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं। - एसडीओ गौरव कुमार, सब-अर्बन, बिजली निगम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed