फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crops damaged by adverse weather and hailstorms; crisis arises regarding the resowing of mustard

Charkhi Dadri News: मौसम की मार ओलावृष्टि से फसलों को क्षति, सरसों की दोबारा बिजाई का संकट

Sat, 24 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged by adverse weather and hailstorms; crisis arises regarding the resowing of mustard
गांव रावलधी में गिरे ओले।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव से सरसों की ताजा बिजाई को नुकसान पहुंचा है वहीं खेतों में खड़ी धान की फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में फसलों को नुकसान होने की सूचना है। इससे किसानों के सामने आर्थिक नुकसान के साथ दोबारा बिजाई करने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिले के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा, साहुवास, चरखी, रावलधी और खातीवास सहित आसपास के गांवों में मौसम की मार ज्यादा पड़ने की जानकारी मिली है। बारिश से किसानों की सरसों की हाल ही में की गई बिजाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में बोए गए बीजों के खराब होने की आशंका है। ऐसे में प्रभावित किसानों को खेत तैयार कर दोबारा सरसों की बिजाई करनी पड़ सकती है। इससे किसानों का खर्च बढ़ेगा और फसल की बढ़वार भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से क्षेत्र में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में किसानों की निगाहें आगामी मौसम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed