{"_id":"6adbbb0fb68922eb3a0f464f","slug":"bike-catches-fire-after-hitting-a-tree-young-man-burns-to-death-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162072-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेड़ से टकराने के बाद बाइक में लगी आग, युवक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेड़ से टकराने के बाद बाइक में लगी आग, युवक जिंदा जला
Sat, 24 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक लाल सिंह।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर गांव हंसावास कलां के पास वीरवार रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दिल्ली से अपने घर राजस्थान जा रहे युवक की पल्सर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाढड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
राजस्थान के चूरू जिले के गांव मलसर डोगासर निवासी 25 वर्षीय लालसिंह दिल्ली के वैशाली नगर स्थित एक फर्नीचर फैक्टरी में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। वीरवार रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था। जब वह बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर गांव हंसावास कलां के पास पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और युवक उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान खेत की ओर जा रहे एक किसान ने सड़क पर बाइक में आग लगी देखी। उसने तुरंत दमकल विभाग और आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।