फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers' anger flares up while waiting for gate passes; they block the Chidiya Road

Charkhi Dadri News: गेटपास के इंतजार में भड़का किसानों का गुस्सा, चिड़िया रोड पर लगाया जाम

Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger flares up while waiting for gate passes; they block the Chidiya Road
चिड़िया रोड पर जाम लगाकर बैठे किसान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए गेटपास नहीं कटने से किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। परेशान किसानों ने चिड़िया रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा और सड़क पर लगभग एक किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मंडी सचिव, सिटी थाना एसएचओ और ट्रैफिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया लेकिन मंडी में वाहनों की लंबी कतारों से दिनभर व्यवस्था प्रभावित रही। बाद में किसानों ने आश्वासन के बाद जाम खोला।
विज्ञापन

कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
किसानों का आरोप था कि वे बाजरा लेकर मंडी में पहुंचे हुए हैं, लेकिन समय पर टोकन नहीं काटे जा रहे। वीरवार शाम को भी कर्मचारी काम छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार को भी टोकन काटने की प्रक्रिया सुचारु नहीं हुई तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों ने सड़क पर उतरकर रोष जताया और जाम लगा दिया। उनका कहना था कि मंडी में फसल लेकर आने के बाद भी उन्हें खरीद प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा एंट्री पर विवाद का आरोप
मंडी कर्मचारियों का कहना था कि कुछ किसान दो से तीन बार टोकन कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। दोबारा एंट्री के दौरान विवाद की स्थिति बन रही है, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं किसान टोकन नहीं कटने के कारण परेशान हैं। दोनों पक्षों के बीच तालमेल की कमी के चलते मंडी में अव्यवस्था बनी हुई है। किसानों की भीड़ और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों के कारण गेटपास जारी करने की प्रक्रिया को लेकर लगातार तनाव बना रहा।
एक अक्तूबर से पहले डाले बाजरे को लेकर भी हंगामा
मंडी में एक अक्तूबर से पहले बाजरा डालने वाले किसानों की परेशानी भी सामने आई। इन किसानों ने भी अपनी फसल की खरीद को लेकर रोष जताया। पहले से मंडी में बाजरा डाल चुके किसानों को खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के कारण हंगामे की स्थिति बनी। ऐसे में नए सिरे से बाजरा लेकर पहुंच रहे किसानों के साथ पुराने किसानों की समस्याओं ने भी मंडी की व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया।
छह लाख क्विंटल के पार पहुंची आवक
दादरी की नई अनाज मंडी में बाजरे की कुल आवक छह लाख क्विंटल के पार पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती आवक के बीच टोकन और गेटपास जारी करने में आ रही दिक्कतों ने परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और बेरिकेडिंग भी लगाई गई लेकिन इसके बावजूद जाम और अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। शाम तक मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी रहीं। किसानों को टोकन कटवाने और खरीद प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ा।

वर्सन:
मंडी के बाहर किसानों ने जाम लगाया था, बाद में डीएमईओ, सचिव व अन्य अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। इसके बाद से मंडी में खरीद प्रक्रिया चल रही है। - चतुर्भुज, मंडी सुपरवाइजर, नई अनाज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed