{"_id":"69f7ac13a550040cb60d10e6","slug":"electricity-corporation-resumed-the-work-of-improving-domestic-and-agricultural-feeders-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-154709-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली निगम ने घरेलू व कृषि फीडरों के सुधार का काम फिर किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली निगम ने घरेलू व कृषि फीडरों के सुधार का काम फिर किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइनों की मरम्मत करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने फसल कटाई की वजह से ठप घरेलू व कृषि फीडरों की मेंटिनेंस का काम अब शुरू कर दिया है, ताकि गर्मी सीजन में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानी नहीं होने पाए। गर्मी सीजन में बिजली की खपत 15 प्रतिशत बढ़ जाती है। जिले भर में 179 फीडर हैं। जिले में 11 हजार 190 बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इस समय जिले में बिजली खपत आठ करोड़ 61 लाख यूनिट प्रति माह बनी हुई है। दादरी शहर की खपत का आंकड़ा 98 लाख यूनिट प्रति माह है।
वैसे तो हर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। आवासीय मकानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बिजली चालित उपकरणों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है। आजकल सौर ऊर्जा आधारित बिजली निर्माण के प्रति उपभोक्ताओं का खासा रुझान बढ़ा है। उपभोक्ता सौर ऊर्जा आधारित बिजली तैयार कर बिजली निगम को भी दे रहे हैं। बिजली निगम को खपत के ज्यादा बढ़ने पर आपूर्ति में विस्तार एवं सुधार भी करना पड़ रहा है।
अप्रैल महीने में जिले के खेतों में रबी की फसलें खड़ी थीं, इस वजह से लाइनों व ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। अब निगम ने लाइनों की मेंटिनेंस शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मरों में तेल आदि की मात्रा की जांच कर नया डाला जा रहा है ताकि ट्रांसफार्मर ठीक प्रकार से आउटपुट देते रहें। निगम बारी-बारी से फीडर के हिसाब से मेंटिनेंस का काम पूरा करने जा रहा है। गांवों में लाइनमैन की मदद ली जा रही है। मेंटिनेंस के तहत जरूरत अनुरूप पुरानी तारों को बदला भी जा रहा है। अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। गर्मी सीजन में बिजली निगम डिविजन स्तर पर ट्रांसफार्मर रिजर्व भी रखता है ताकि अचानक जरूरत पड़ने पर बदला जा सके। निगम की योजना है कि गर्मी सीजन में कोई भी लाइन ब्रेकडाउन न कर पाए। फॉल्ट कम से कम आएं और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होती रहे।
निगम ने बिजली लाइनों की मेंटिनेंस शुरू कर दी है। गर्मी सीजन में बिजली की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कृषि एवं घरेलू सभी फीडरों की मेंटिनेंस की जा रही है।
-एसडीओ राम सिंह, बिजली निगम।
Trending Videos