फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Encroachments and a lack of parking in markets have made things difficult for pedestrians

Charkhi Dadri News: बाजारों में अतिक्रमण व पार्किंग नहीं होने से राहगीरों की राह हुई मुश्किल

Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Encroachments and a lack of parking in markets have made things difficult for pedestrians
 शहर के मैन बाजार की मुख्य सड़क पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों की ओर से सड़कों पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण आमजन की परेशानी बढ़ रही है। पार्किंग की सुविधा न होने से यह परेशानी और गंभीर हो रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर सामान रखे होने से रास्ता संकरा हो जाता है ऊपर से दोपहिया वाहन चालक भी अपने वाहन सड़कों पर ही खड़े कर देते हैं जिससे व्यस्त समय में जाम जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में इन दिनों अतिक्रमण का बोलबाला है। वहीं नगर परिषद के अधिकारी भी अतिक्रमण हटवाने के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। जिससे अतिक्रमणकारी दुकानदारों के हौसले भी बढ़े हुए हैं। इन दिनों पुरानी सब्जी मंडी रोड, कोर्ट रोड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, मेन बाजार, काठ मंडी और बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण के कारण सबसे अधिक परेशानी सामने आती है। इन मार्गों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। दुकानों के बाहर सामान फैलाने से वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार आमने-सामने वाहन आने पर यातायात बाधित हो जाता है और पीछे वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को होती है परेशानी
शहर के मुख्य बाजारों में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और सड़क पर रखे सामान के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता आसान नहीं रहता। नजदीकी पार्किंग नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन खासकर दोपहिया वाहन भी सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से लोगों को कई बार सड़क के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है।
पार्किंग की व्यवस्था व अतिक्रमण हटाना जरूरी
बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है। दुकानदारों की ओर से निर्धारित स्थान से आगे सामान रखने पर सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है। इसका सीधा असर आवागमन पर पड़ता है। व्यस्त बाजारों में जाम लगने से लोगों का समय भी बर्बाद होता है और जरूरी काम से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

वर्सन:
हम 21 अक्तूबर को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे। इस दौरान बाजार में दुकानों के सामने रखे सामान को जब्त करने के साथ बाहर तक निकली टीनशेडों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मंजूरी मिल गई है। दुकानदार अपना सामान हटा लें।
-राकेश श्योराण, भवन निरीक्षक नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed