सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fifth accused arrested for attacking shop and setting tyres on fire

Charkhi Dadri News: दुकान में घुस हमला करने व टायरों में आग लगाने का 5वां आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested for attacking shop and setting tyres on fire
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने दुकान में घुसकर युवक पर हमला करने और टायरों में आग लगाने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव डाढ़ीबाना का रहने वाला संदीप है। मंगलवार को एएसआई संदीप, थाना शहर ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को थाना शहर में सूचना मिली कि दादरी शहर के महेंद्रगढ़ बाईपास निवासी मोहम्मद सादीक लडाई-झगड़े में घायल होकर सामान्य अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सामान्य अस्पताल दादरी पहुंचकर घायल मोहम्मद सादीक के बयान लिखे। पुलिस को दी शिकायत में सादीक ने बताया कि वह गांव मुकन्दपुर, जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला है और करीब 2 साल से महेंद्रगढ़ रोड दादरी के नजदीक नितिन उर्फ सोनू की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है। सात फरवरी को खाना खाकर रात करीब 10.30 बजे दुकान का शटर बंद करके अंदर सो गया। करीब 12 बजे किसी ने शटर को खटखटाया और कहा कि तेरी दुकान के साथ में प्लॉट में रखे टायरों में आग लगी हुई है। यह सुनकर उसने जल्दी से शटर को खोला। शटर खुलते ही 5-7 व्यक्ति मुंह पर कपड़ा ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती दुकान में घुसकर लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया जिसमें सादीक घायल हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। मारपीट करने से पहले दुकान के साथ में बंद प्लॉट मे रखे करीब 6 जोड़ी नये टायर व लगभग 150 पुराने टायरों में आग लगा गए। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में आरोपी नवल उर्फ मोनू निवासी झोझू कलां, राहुल निवासी आदमपुर डाढी, अमित निवासी छिल्लर व जितेन्द्र उर्फ जानी निवासी झोझू खुर्द को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed