{"_id":"69f643fc03381b94440b9ad3","slug":"fraud-of-3-lakhs-on-the-pretext-of-arranging-a-student-visa-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154705-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव हिंडोल निवासी एक युवक ने एक व्यक्ति पर यूरोप का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव हिंडोल निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए पास है और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। इस बात का जिक्र उसके पड़ोसी दोस्त दीपक से हुआ था जिस पर दीपक ने अपने मामा के बारे में बताया कि वह यूरोप में रहता है और स्टडी वीजा लगवाने का काम भी करता है। दीपक ने अपने मामा से उसकी बात करवाई और उसका नंबर भी दिया।
उसने दोस्त के मामा की बात पर विश्वास कर स्टडी वीजा लगवाने को कहा।जिस पर उसने कहा कि 11 लाख रुपये लगेंगे। इनमें तीन लाख रुपये एडवांस, तीन लाख रुपये अप्रैल-मई 2025 में दूतावास में अपाइंटमेंट के बाद और शेष पांच लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने होंगे जिस पर उसने छह जनवरी 2025 को तीन लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद वह उसकी दूतावास में अपाइंटमेंट नहीं करवा सका। जब उसने उक्त व्यक्ति से बात की तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा। अगस्त 2025 तक भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने रुपये वापस देने से मना कर दिया। उसने शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति ने साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए रुपये ऐंठ लिए।
शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। जांच के बाद अब पुलिस ने हिसार जिला निवासी साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos