{"_id":"6a6cf074cba8d0576e026488","slug":"intensive-security-drive-conducted-at-the-judicial-complex-secretariat-bus-stand-and-railway-station-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158450-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: न्यायिक परिसर, सचिवालय, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: न्यायिक परिसर, सचिवालय, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान
Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दादरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं सघन तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में कमांडो टीम, डॉग स्क्वॉयड और रेवाड़ी से पहुंची बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल टीम) के साथ जिला न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों, वाहनों और सामान की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा टीमों ने आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉयड की सहायता से परिसर के प्रत्येक हिस्से का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्थल, सार्वजनिक सुविधाएं तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। जरूरत के अनुसार यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।
अभियान में थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा शाखा प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई राहुल फौगाट, कमांडो टीम, डॉग स्क्वॉयड तथा रेवाड़ी से आई बम निरोधक टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जांच की। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने सहयोग किया जबकि बस स्टैंड पर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विनोद अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इस दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार सुरक्षा समीक्षा की जा रही है तथा विशेष पुलिस टीमें सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।