{"_id":"6a6f840937434aa0b309596b","slug":"nitika-first-in-essay-writing-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158498-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय झोझू कलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 06
चरखी दादरी। गांव झोझू कलां स्थित महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व मेरा युवा भारत की ओर से नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। 162 छात्राओं ने मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया है। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्वयंसेविका मनीषा प्रथम, शिवानी द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान अर्जित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम, रिंकू द्वितीय व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सांगवान, सचिव सुशील कुमार, प्राचार्य डॉ. राजपाल, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गदर सिंह व कोषाध्यक्ष मांगेराम ने सम्मानित किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सांगवान ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस अवसर पर डॉ. मंजू सांगवान, डॉ. शर्मिला,नोडल अधिकारी डॉ. वंदना बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।