{"_id":"6a74c679251b4eb05d04b744","slug":"major-crackdown-by-cyber-police-on-blackmailing-gang-second-accused-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158690-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ब्लैकमेल करने वाली गैंग पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ब्लैकमेल करने वाली गैंग पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। साइबर थाना पुलिस ने लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव अचीना निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त बालकिशन ने 06 मई 2025 को साइबर थाना चरखी दादरी में शिकायत दी थी कि 26 अप्रैल 2025 को एक युवती ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में कुल 97,500 रुपये ठग लिए।
शिकायत के आधार पर साइबर थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान इस मामले में पहले नितिन कुमार निवासी दयानतपुर, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी नोएडा को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल नंबर राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी सतीश कुमार के नाम पर पंजीकृत थे। बुधवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने आरोपी सतीश कुमार निवासी बेला डवक, भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।