{"_id":"6a743926bd6ae2e03e04cb18","slug":"major-vigilance-crackdown-in-kosli-patwari-arrested-while-accepting-a-4-000-bribe-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली में विजिलेंस की कार्रवाई: 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के लिए मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली में विजिलेंस की कार्रवाई: 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के लिए मांगे रुपये
Thu, 06 Aug 2026 01:05 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने कोसली तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 5,000 की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने 4 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह रिश्वत तो नहीं ली।
विज्ञापन