{"_id":"6a7392b3e53b3137d50556f8","slug":"migrant-worker-sleeping-in-mill-premises-dies-after-being-run-over-by-a-truck-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158656-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मिल परिसर में सो रहे प्रवासी श्रमिक की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मिल परिसर में सो रहे प्रवासी श्रमिक की ट्रक की चपेट में आने से मौत
Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले के गांव सांवड़ स्थित एक तेल मिल में बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अनंगपुर का रहना वाला रामकुमार (43) था। हादसे की सूचना मिलने पर बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रामकुमार पिछले करीब एक वर्ष से तेल मिल में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह मिल परिसर में बोरी ओढ़कर सो रहा था। इसी दौरान परिसर में चल रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मिल प्रबंधन और अन्य श्रमिकों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामकुमार पांच बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी ममता बच्चों के साथ बहादुरगढ़ में रहती है। हादसे की सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
बौंद कलां थाना में तैनात एएसआई ओमबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।