{"_id":"69cd575f4b829ec98009554d","slug":"on-the-first-day-the-government-procured-514-quintals-of-wheat-from-only-13-farmers-chaos-spread-due-to-a-power-outage-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153381-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पहले दिन सिर्फ 13 किसानों की 514 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद, बिजली गुल होने से फैली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पहले दिन सिर्फ 13 किसानों की 514 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद, बिजली गुल होने से फैली अव्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
मंडी में गेटपास वेरिफिकेशन के लिए लगी ट्रैक्टरों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के छह खरीद केंद्रों पर बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन जिले की तीन मंडियों में 13 किसानों की 514 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। हालांकि इस दौरान दादरी की मंडी में कुछ असुविधा भी देखी गई। मंडी में लगभग 5 घंटे बिजली गुल रही जिससे गेटपास वेरिफिकेशन में दिक्कतें आईं। गेट नंबर दो पर स्थित गेटपास केंद्र का इनवर्टर भी काम नहीं कर सका। इसके चलते कर्मचारी बाहर ही कुर्सी लगाकर मोबाइल से गेटपास टोकन वेरिफाई करने लगे।
जिले में सरसों की सरकारी खरीद अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाई है। अब तक 164 किसान 9,946 क्विंटल सरसों के साथ सरकारी खरीद केंद्र पहुंचे, जबकि निजी खरीद के लिए 711 किसान 18,355 क्विंटल सरसों लेकर मंडियों में पहुंचे। गेहूं की खरीद के लिए दादरी और बाढड़ा की अनाज मंडी के अलावा बौंदकलां, झोझूकलां, बेरला और छपार में केंद्र बनाए गए हैं। मौसम के कारण मंडियों में अभी कम संख्या में किसान पहुंचे हैं लेकिन अगले एक-दो दिन में खरीद की गति बढ़ने का अनुमान है।
पहले दिन खरीद का विवरण
दादरी : 11 किसान, 419 क्विंटल गेहूं
झोझू कलां : 1 किसान, 25 क्विंटल गेहूं
बाढड़ा : 1 किसान, 70 क्विंटल गेहूं
सरसों की खरीद
सरकारी खरीद : 16 किसान, 394 क्विंटल
निजी खरीद : 295 किसान, 711 क्विंटल
-- -- -- --
बाढड़ा व झोझू में पहुंचा एक-एक किसान
बुधवार को पहले दिन गेहूं की बिक्री के लिए दादरी की नई अनाज मंडी में 11 किसान 419 क्विंटल गेहूं को सरकारी मूल्य पर बेचने के लिए पहुंचे। झोझू कलां में एक किसान 25 क्विंटल गेहूं तो बाढड़ा में एक किसान 70 क्विंटल गेहूं की फसल लेकर पहुंचा। ऐसे में पहले दिन 13 किसानों से 514 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
311 किसानों सरसों लेकर पहुंचे
बुधवार को दादरी जिले में 311 किसान सरसों की फसल बेचने के लिए दो मंडियों में पहुंचे। इसमें निजी खरीद के लिए 295 किसान 711 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे और सरकारी खरीद के लिए 16 किसान पहुंचे और उनसे 394 क्विंटल सरसों की आवक हुई। हालांकि अभी तक जिले में कहीं पर सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई है। झोझू कलां मंडी में 8 किसान 297 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे।
-- --
अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद सामान्य रूप से की जा रही है। पावर हाउस में खराबी आने के कारण बिजली कट लगा लेकिन इस दौरान काम प्रभावित नहीं हुआ। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।
Trending Videos