सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The city will get relief from the nuisance of monkeys

Charkhi Dadri News: शहर में बंदरों के उत्पात से मिलेगी निजात

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The city will get relief from the nuisance of monkeys
दादरी स्थित एमसीएच की दीवार पर घूमता बंदर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर में पिछले लंबे समय से बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। शहर में बंदर पकड़ो अभियान चलाने के लिए नगर परिषद ने एक बार फिर से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके माध्यम से अनुभवी एजेंसियों से बंदर पकड़ने के लिए आवेदन व रेट मांगे गए हैं। इससे पहले भी नप ने बंदर पकड़ने के लिए निविदा जारी की थी लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उसे रद्द करना पड़ा था। अब नप ने नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया जा सके।
Trending Videos


शहर में गंभीर बनती जा रही है समस्या
बता दें कि दादरी शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में करीब 700 बंदर हैं। इन बंदरों का झुंड स्थानीय रोज गार्डन जैसे सार्वजनिक स्थलों से लेकर रिहायशी इलाकों में घूमता रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों के कारण उनका घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बंदर मौका मिलते ही छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। छतों पर रखे सामान, पानी की टंकियों और बगीचों को भी इनके द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के अभिभावक हर समय किसी अनहोनी के डर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से उठ रही है मांग
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों द्वारा पिछले काफी समय से नगर परिषद से बंदरों को पकड़ने की मांग की जा रही थी। लेकिन अभी तक शहर में यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी का कहना है कि आगामी 15 अप्रैल तक एजेंसी आवेदन कर सकती हैं। उसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। उन क्षेत्रों को पहले कवर किया जाएगा जहां बंदरों की संख्या अधिक है।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का करना होगा पालन
नगर परिषद की ओर से जारी की गई निविदा में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित एजेंसी को नियमों की सख्ती से पालन करना होगा। अभियान के दौरान काम करने वाली एजेंसी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के सभी नियमों और शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बंदरों को पकड़ते समय उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता नहीं की जा सकती और उन्हें सुरक्षित तरीके से शहर से कम से कम 30 किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ना होगा। बंदरों की गिनती व उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया की भी निगरानी की जाएगी।

शहर में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बंदरों को पकड़ने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्य आदेश जारी किए जाएंगे।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed