सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Smart road-market projects will soon take shape, giving the city a new look

Charkhi Dadri News: स्मार्ट रोड-बाजार परियोजनाएं जल्द लेंगी आकार, शहर को मिलेगा नया रूप

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Smart road-market projects will soon take shape, giving the city a new look
पुराना सिविल अस्पताल रोड, जिसे स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित किया जाना प्रस्तावित है। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तैयार की गई स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार की परियोजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने की संभावनाएं हैं। शहर में स्मार्ट रोड की परियोजना के लिए 37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। वहीं स्मार्ट बाजार की परियोजना के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 11 अप्रैल को होने वाली विकसित दादरी रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए बजट को स्वीकृति प्रदान करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि शहर में रविदास नगर से सरदार झाड़ू सिंह चौक, झज्जर घाटी, पंचनद चौक होते हुए बधवाना गेट तक स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। स्थानीय पुराना झज्जर रोड और भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड को भी स्मार्ट रोड परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी के रेलवे स्टेशन से महाराजा अग्रसेन चौक, मेन बाजार, लाला लाजपतराय चौक, डॉ. आंबेडकर चौक होते हुए भगवान परशुराम चौक तक, डॉ. आंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक तथा काठ मंडी को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने की योजना है।
सुंदरीकरण, सुरक्षा पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
योजना के अनुसार स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। इसके तहत शहर के सुंदरीकरण और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्मार्ट रोड पर चकाचक सड़कों के साथ-साथ आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं पूरी सड़क पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जगह उपलब्ध होने पर सड़क के किनारों पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।
यूटिलिटी कॉरिडोर से गुजरेंगे तार व पाइपलाइन

स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार परियोजना में सड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनके अंदर से बिजली के तार व पाइपलाइन गुजरेंगी। भविष्य में एलपीजी की पाइपलाइन को ध्यान में रखते हुए यूटिलिटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। यूटिलिटी कॉरिडोर बनने से भविष्य में मरम्मत कार्य के लिए सड़क उखाड़ने की जरूरत नहीं रहेगी।
स्मार्ट बाजार के लिए चाहिए व्यापारियों का सहयोग
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि स्मार्ट बाजार परियोजना को सफल बनाने के लिए शहर के व्यापारियों के सहयोग की भी जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बाजार की योजना तभी सफल होगी, जब सभी दुकानों के शटर का रंग और दुकानों पर लगे साइन बोर्ड एक जैसे होंगे। बड़े शहरों में कई बाजारों में ऐसी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इसे सिरे चढ़ाने के लिए पिछले दिनों शहर के व्यापारी संगठनों के साथ भी बैठक की गई थी।
वर्सन :
हलके के विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला स्मार्ट रोड शहर की लाइफलाइन साबित होगा। इस परियोजना में पार्किंग, सीसीटीवी और लाइटिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 11 अप्रैल को विकसित दादरी रैली में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान करेंगे। स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार परियोजनाएं दादरी के गौरव को बढ़ाने और व्यापार को गति देने का काम करेंगी।-- सुनील सतपाल सांगवान, विधायक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed