{"_id":"69daa3d1864ac24ff50140ff","slug":"meritorious-students-were-honored-for-their-outstanding-achievements-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153784-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मेधावियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मेधावियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह उन विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया जिन्होंने यूजीसी दिसंबर 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रा हिमानी ने इतिहास विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसके अतिरिक्त छात्रा मुस्कान , डिंपल, विकास ने पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय की गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार निरंतर परिश्रम करने व सहायक प्रोफेसर पद पर चयनित होने के लिए प्रेरित किया। जितेंद्र, डॉ. अजय कुमार व अजय सिंह ने भी विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना की। डॉ. रश्मि ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Trending Videos