सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers from three villages accuse a businessman of fleeing with crores of rupees, meet MLA, DSP

Charkhi Dadri News: तीन गांव के किसानों ने व्यापारी पर लगाया करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप, विधायक, डीएसपी से मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers from three villages accuse a businessman of fleeing with crores of rupees, meet MLA, DSP
दादरी सदर थाने में डीएसपी से मिलने पहुंचे तीन गांवों के ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंद कलां क्षेत्र के तीन गांवों के किसानों ने एक व्यापारी पर फसल बिक्री के करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर वीरवार को गांव मालकोष, निमड़ी व खैरड़ी के किसानों ने वीरवार को दादरी के विधायक सुनील सांगवान व डीएसपी रमेश कुमार से मुलाकात कर उनके रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है।
Trending Videos

किसानों ने बताया कि व्यापारी का परिवार तीन पीढि़यों से उनका सहारा बना हुआ था। व्यापारी पर विश्वास कर फसल बेची थी लेकिन लंबे समय से वह रुपयों को लेकर टाल-मटोल करता रहा। गत पांच अप्रैल की रात के बाद व्यापारी अपने परिवार सहित भाग गया। घर पर ताला लटका हुआ है और घर किसी और को बेचने की बात भी सुनने में आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले किसान ...

करीब 11 लाख रुपये व्यापारी से लेने थे लेकिन अब वह भाग गया है। ऐसे में फसल की कटाई, कढ़ाई सहित अन्य घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दुकानों से जो घर का सामान लिया था उसकी उधार बढ़ती जा रही है।- नसीब, गांव मालकोष।

मुझे आढ़ती से साढ़े 14 लाख रुपये लेने थे। पिछले काफी दिनों से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की फीस, रोजमर्रा की चीजें खरीदने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मकान की मरम्मत व बच्चों के लिए कपड़े, किताबें आदि के लिए दूसरे लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़ रहे हैं।-- रामकिशन, पीड़ित किसान।

मकान तोड़कर नया बनाना था लेकिन मेरे 14.90 लाख रुपये लेकर आढ़ती भाग गया। घर भी तोड़ दिया है तो ऐसे में उसे किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - बहादुर सिंह, पीड़ित किसान।

नया मकान बनाना थ लेकिन अब तो घर चलाना ही मुश्किल हो गया है। मुझे 27 लाख रुपये लेने थे जिसके चलते अब पुलिस थानों के चक्कर लगाने को मजबूर हूं। इन दिनों फसल कटाई का सीजन चल रहा है, लेकिन उन्हें दादरी में अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - सज्जन सिंह, पीड़ित किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed