{"_id":"69d7f6220c8e2f42120d3195","slug":"container-driver-arrested-with-47-kg-poppy-husk-sent-on-four-day-remand-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153718-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 4.7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ कंटेनर चालक गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 4.7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ कंटेनर चालक गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नेशनल हाईवे 152डी पर एक कंटेनर चालक को 4.7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरमेल सिंह पंजाब के एसबीएस जिले के गांव मेहरामपुर का रहने वाला है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को दादरी सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई विशाल, हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही सुधीर, दिनेश व ईएएसआई कुलदीप स्थानीय समसपुर चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कंटेनर चालक मूलरूप से पंजाब के मेहरामपुर और वर्तमान में इंदौर निवासी गुरमेल सिंह अपने कंटेनर में नशीला पदार्थ लेकर कुछ देर में नारनौल की तरफ से एनएच 152डी होते हुए अंबाला की तरफ जाएगा।
जिस पर पुलिस टीम ने एनएच 152डी पर ढाणी फोगाट-दादरी रोड पर बने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंच कर नाकेबंदी की। काफी देर इंतजार के बाद टीम को नारनौल की तरफ से सूचना के अनुसार कंटेनर आता दिखाई दिया। टीम ने रुकवा कर चालक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम गुरमेल सिंह बताया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहनलाल को मौके पर बुलाकर एएसआई विशाल ने चालक व कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर में चालक सीट के पीछे एक पॉलीथिन में चार किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद चूरा पोस्त को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos