{"_id":"6a6f83b078c6cdcee80aeb0a","slug":"photographer-union-workshop-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158504-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फोटोग्राफर यूनियन की आयोजित हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फोटोग्राफर यूनियन की आयोजित हुई कार्यशाला
विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद जिले के फोटोग्राफर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 05
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी फोटोग्राफर यूनियन की ओर से रविवार को अशोक हयात के नेतृत्व में एक विशेष फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन उत्सव गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में देश के जाने-माने फोटोग्राफर अशोक हयात ने बतौर मुख्य प्रशिक्षक शिरकत की। उनके दादरी पहुंचने पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यशाला के दौरान अशोक हयात ने फोटोग्राफी, छायांकन (सिनेमैटोग्राफी), वीडियो शूटिंग, कैमरा एंगल, लाइटिंग, फ्रेमिंग, कलर बैलेंस, पोर्ट्रेट एवं वेडिंग फोटोग्राफी, ड्रोन शूट, वीडियो एडिटिंग और आधुनिक कैमरा तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को अपनाना बेहद आवश्यक है, ताकि वे अपने कार्य को और अधिक प्रभावशाली तथा पेशेवर बना सकें।
उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए तथा अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक सफल फोटोग्राफर केवल कैमरा चलाना नहीं जानता बल्कि सही समय, सही रोशनी और भावनाओं को तस्वीरों में कैद करने की कला भी सीखता है।
विज्ञापन
कार्यशाला में उपस्थित फोटोग्राफरों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आधुनिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिला, जो उनके पेशे में काफी उपयोगी साबित होगा। दादरी फोटोग्राफर यूनियन की तरफ से प्रधान गजेंद्र पंवार की अध्यक्षता में फोटोग्राफी क्लास की व्यवस्था की गई। इसमें प्रधान गजेंद्र पंवार वरिष्ट, उप प्रधान सुरेन्द्र कुमार, खजांची नरेश फोगाट, उपप्रधान कप्तान वर्मा, सचिव राजबीर नम्बरदार, शमशेर खान, सुरेन्द्र फोगाट, विजय इंदौरा, जंगशेर खान, रुपेश, महेंद्र, फोगाट, भूषण सैनी, गोपाल, मनोज, रिंकू, मनु, ढीलू आदि उपस्थित रहे।