{"_id":"69f645fa8eecf1ccc203e997","slug":"roadways-depot-awaits-10-ac-buses-for-a-year-passengers-face-inconvenience-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-154671-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक साल से रोडवेज डिपो को 10 एसी बसों का इंतजार, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक साल से रोडवेज डिपो को 10 एसी बसों का इंतजार, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित रोडवेज डिपो, जहां एसी बसों को शामिल किया जाना है।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी के सीजन में लंबी दूरी तक रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए लगभग एक साल पहले डिपो अधिकारियों की ओर से 10 एसी बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई थी जो अब तक पूरी नहीं हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से आवंटित बसें भेजने के बाद इनका लंबे रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत की सांस मिल सके।
दादरी से दिल्ली, जयपुर, झुंझुनू, खाटूश्याम, चंडीगढ़, हरिद्वार आदि लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है लेकिन डिपो में एसी की बसों की कमी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में रोडवेज विभाग को 30 नई बसें मिलने के बाद बेड़े में कुल संख्या 123 पहुंच गई है लेकिन डिपो में एसी बसों की कमी का असर यात्रियों को झेलना पड़ रहा है।
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को गर्मी के मौसम में राहत भरा सफर करवाने के लिए 10 एसी बसों की मांग मुख्यालय से की गई थी लेकिन एक साल का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी डिपो के बेड़े में शामिल नहीं हुई हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इन बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जाना है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सके। वहीं डिपो में 10 एसी बसें शामिल करने के बाद बसों की संख्या भी 133 तक पहुंच जाएंगी।
इन रूटों पर चलाई जानी हैं एसी बसें
दादरी डिपो के अधिकारियों ने कहना है कि मुख्यालय से मिलने वाली 10 एसी बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसके अनुसार दादरी-झुंझुनू, दादरी-जयपुर, दादरी कोटपुतली, दादरी-चंडीगढ़, दादरी-दिल्ली, दिल्ली झुंझनू आदि लंबे रूटों पर चलाया जाना है। ऐसी बसों की उपलब्धता के बाद लंबे रूटों पर सफर करने वाले एक हजार यात्रियों को लाभ मिलेगा।
30 हजार यात्री करते है सफर
दादरी बस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। डिपो के नॉर्म अनुसार बसों की कमी होने के बावजूद स्टैंड से प्रतिदिन 30 हजार यात्री रोडवेज बसों में सफर करते है। वहीं एसी बसों के आने के बाद यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, वहीं राजस्व में भी इजाफा होगा।
वर्सन:
हमने यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्यालय के पास 10 एसी बसों की मांग भेजी गई थी लेकिन अभी तक मुख्यालय से इनकी कोई जानकारी नहीं आई है। बसों के आने के बाद इनको लंबे रूटों पर लगाया जाएगा।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो दादरी।
Trending Videos