सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strike of sanitation workers continued for the second day, movement extended for three days

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आंदोलन को तीन दिन आगे बढ़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 03 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Strike of sanitation workers continued for the second day, movement extended for three days
नप कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। लगातार दो दिन से सफाई न होने के कारण शहर के बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। ये हालात शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं तथा लोगों की परेशानियों का भी सबब बन रहे हैं।
Trending Videos


मिली जानकारी अनुसार शहर में कुल 192 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 172 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के काम बंद करने से नगर परिषद की व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। इससे पहले भी वे कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और दो दिन की भूख हड़ताल भी कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। मजबूरी में उन्हें दोबारा हड़ताल करनी पड़ी।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके अलावा अग्निशमन कर्मी भवीचंद और रणवीर को शहीद का दर्जा देने तथा शहर के क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार नई भर्ती करने की मांग भी उठाई जा रही है। हड़ताल के चलते शहर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इकाई प्रधान सूरज ने बताया कि आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। तीन दिन के लिए हड़ताल को बढ़ा दिया गया है अब पांच तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed