सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student Alleges Assault and Verbal Abuse Against Roadways Driver and Others

Charkhi Dadri News: छात्र ने रोडवेज चालक व अन्य पर लगाया मारपीट, गाली-गलौज का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 03 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Student Alleges Assault and Verbal Abuse Against Roadways Driver and Others
विज्ञापन
बौंद कलां। गांव सांजरवास बस अड्डे पर एक छात्र के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर हरियाणा रोडवेज के चालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

गांव रानीला निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि वह दादरी में कोचिंग लेता है। गत 16 अप्रैल को वह चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सवार होने लगा तो बस में मौजूद एक चालक ने उसे जबरन नीचे उतार दिया और गाली-गलौज की। बस स्टैंड चौकी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और वह बस में बैठकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब बस सांजरवास पहुंची तो उक्त चालक वहां 6-7 अन्य युवकों के साथ पहले से मौजूद था। उक्त लोगों ने वहां उसके साथ मारपीट की। घायल को पहले बौंद कलां सीएचसी और फिर दादरी नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बौंद कलां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed