{"_id":"69cd580ac667db9bad0cd0f0","slug":"the-ophthalmologists-chair-is-vacant-the-notice-period-of-the-eye-disease-specialist-is-over-opd-and-operations-will-be-affected-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153391-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नेत्र विशेषज्ञ की कुर्सी खाली, नेत्र रोग विशेषज्ञ की नोटिस अवधि पूरी, ओपीडी और ऑपरेशन होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नेत्र विशेषज्ञ की कुर्सी खाली, नेत्र रोग विशेषज्ञ की नोटिस अवधि पूरी, ओपीडी और ऑपरेशन होंगे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में खाली पड़ी नेत्र विशेषज्ञ की कुर्सी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण मित्तल की नोटिस अवधि मंगलवार को पूरी हो गई है। नोटिस अवधि पूरी होने के साथ ही अब जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आंखों का कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। बुधवार को नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती न होने तक नेत्र रोगों से संबंधित सर्जरी सेवाओं पर भी ब्रेक लग गया है।
पिछले करीब साढ़े पांच वर्षों से जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. वरुण मित्तल ने गत फरवरी माह में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब मंगलवार को नोटिस अवधि पूरी होने के बाद बुधवार से ही नेत्र रोग ओपीडी में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
ओपीडी में रोजाना आते हैं करीब 200 मरीज
जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी में हर रोज करीब 200 मरीज अपनी आंखों की जांच और उपचार के लिए आते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर के चले जाने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं अस्पताल में होने वाली नेत्र संबंधी सर्जरी सेवाएं प्रभावित होंगी। अभी तक अस्पताल में प्रति माह करीब 60 से 70 मरीजों के आंखों से संबंधित ऑपरेशन किए जाते थे जिनमें मुख्य रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शामिल थे।
नेत्र उपचार सहायक ने दिया प्राथमिक उपचार
बुधवार को नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग ओपीडी में तैनात नेत्र उपचार सहायक ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर बीमारियों या सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों को अब अन्य जिलों या निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डॉ. वरुण मित्तल अब शहर के ही एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।
-- -- -- -- -- -
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण मित्तल की नोटिस अवधि समाप्त हो गई है। उनके स्थान पर जल्द ही नए विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखा जा चुका है।
- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
Trending Videos