सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestlers displayed their strength, devotees offered prayers at the temple

Charkhi Dadri News: पहलवानों ने दिखाया दमखम, श्रद्धालुओं ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their strength, devotees offered prayers at the temple
दंगल में दाव लगाते हुए पहलवान। - फोटो : 1
विज्ञापन
कादमा। गांव कादमा स्थित दादी सेढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन सोमवार को दंगल का रोमांच पूरे चरम पर दिखाई दिया। मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में दूर-दूर से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। लाखों रुपये की इनामी कुश्ती देखने के लिए ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दंगल के सफल आयोजन में युवा क्लब कादमा और माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर मेले और दंगल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दादी सेढ़ माता मेले में दंगल का विशेष आकर्षण रहता है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और दंगल के सफल आयोजन में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिला।
Trending Videos

खचाखच भरा खेल स्टेडियम

दंगल में हरियाणा सहित आसपास के जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले काफी देर तक चले और पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अखाड़े में जैसे ही पहलवान उतरते, दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा परिसर गूंज उठता। आयोजकों द्वारा विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मेले के अवसर पर दादी सेढ़ माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में लगे झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों और युवाओं ने झूलों का भरपूर आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने विभिन्न दुकानों से खरीदारी की।





ये रहे मौजूद

दंगल के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से समाजसेवी सोमबीर घासोला, चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद अशोक कादमा, महादेव बलाली, सरपंच महेश फौजी, सरपंच सचिन बडराई, ठेकेदार राजेश कादमा, सरपंच राजभान, मुन्ना लाल शर्मा, सरपंच प्रदीप, सरपंच विकास, विकास शर्मा, जगबीर ठेकेदार, वीरेंद्र पहलवान, काला बामला, आबिद खान, नरेंद्र सोनी और सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed