सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress state president Rao Narendra gets major relief in CD scandal

Haryana: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सीडी कांड केस में ट्रायल पर लगी रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह मामला वीरवार को नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सूचीबद्ध था।
 

Congress state president Rao Narendra gets major relief in CD scandal
राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को कथित सीडी कांड मामले में मिली बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। यह मामला वीरवार को नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सूचीबद्ध था।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
यह मामला पलवल की 30 एकड़ जमीन के सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित है । जानकारी के अनुसार, साल 2013 में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में वर्ष 2016 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी।  इनेलो नेता रामपाल माजरा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को भी दी थी। कुछ समय पहले इनेलो द्वारा चंडीगढ़ में इस मामले से जुड़ी सीडी भी जारी की गई थी और इस पर पत्रकार वार्ता भी की गई थी।

फिलहाल लगी रोक
राव नरेंद्र सिंह के वकील ओपी यादव ने बताया कि चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed