{"_id":"69d3814a2d399108c6088245","slug":"iit-baba-abhay-singh-reached-jhajjar-with-his-wife-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर वाले घर; परिवार भी था इससे अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर वाले घर; परिवार भी था इससे अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
अभय सिंह शादी के बाद पहली बार पत्नी संग अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगें का तांता लग गया। उन्होंने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा।
अपनी पत्नी के साथ झज्जर में आईआईटी बाबा अभय सिंह
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ सोमवार को झज्जर तहसील में पहुंचे। तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके, जहां मीडिया से रूबरू हुए।
सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़
चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”
Trending Videos

श्रीयूनिवर्सिटी बनाने का सपना
अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञान को कम्बाइन किया जाएगा। यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा।
सांसारिक चीजों से दूर रहना जरूरी: अभय सिंह
उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में अभय सिंह की साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।
अभय सिंह ने फरवरी माह में की थी शादी
सूत्रों के मुताबिक अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं, दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं।