{"_id":"69d34f0567837604bc07fb27","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
शहर के नारनौल रोड पर रविवार रात घर लौट रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव नूनी अव्वल निवासी रामअवतार ने बताया कि उनका बेटा बंटी महेंद्रगढ़ शहर में कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। रोज की तरह 5 अप्रैल को भी बंटी सब्जी बेचने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह गुलावला बस अड्डे से पहले शनि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस दौरान हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक देर कर सड़क पर गिरा रहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस युवक को अस्पताल में लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन